राष्ट्रीय

कश्मीर में मिलीं प्राचीन हिंदू मूर्तियां, झरने की सफाई का चल रहा था काम

डेस्क : दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के ऐशमुकाम के सालिया इलाके में करकूट नाग में एक झरने के जीर्णोद्धार के दौरान स्थानीय मजदूरों ने 11 शिवलिंगों सहित प्राचीन हिंदू मूर्तियाँ खोज निकाली हैं। यह खोज झरने के एक हिस्से की सफाई के दौरान हुई। हाल के महीनों में जब पानी का स्तर कम हुआ, तो मजदूरों को झरने के अंदर एक छोटे से डिब्बे जैसी पत्थर की संरचना मिली, जहाँ मूर्तियों को पानी के नीचे रखा और संरक्षित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *