डेस्क :श्री नकवी ने भाजपा द्वारा आयोजित “कलाम को सलाम” सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विपक्ष विशेषकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “चोट कराची को चीख कांग्रेस की निकलना” इस बात का प्रमाण है कि कुछ लोगों का राजनीतिक स्वार्थ और सियासत, राष्ट्रीय सुरक्षा सरोकार पर हावी है।
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोग “भारत विरोधी मुगाम्बों” को खुश करने की सनकी सियासत में “जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे, अगर दिन को कहो रात तो हम रात कहेंगे” का गीत गाते हुए भारत की धाक-धमक को धूमिल करने की धूर्ततापूर्ण जुगलबन्दी में जुटे हुए हैं
