राष्ट्रीय

उड़ती फ्लाइट में मुस्लिम शख्स को क्यों पड़ा थप्पड़, इस घटना के बाद कहां हो गया लापता

डेस्क :आपने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो देखा होगा नहीं देखा तो हम बता देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ जड़ दिया। क्रेबिन क्रूर उस यात्री को आगे की सीट की तरफ ले जा रहे थे तभी उसे थप्पड़ मारा जाता है। वीडियो में ये भी नजर आया कि कुछ अन्य यात्रियों ने थप्पड़ मारने वाले शख्स से नाराजगी भी जताई। क्रू मेबर्स ने भी इसका विरोध किया। एक यात्री तो यहां तक कहता है कि उसने थप्पड़ क्यों मारा? जिस पर पिटाई करने वाला शख्स कहता है कि ये परेशान कर रहा था। वीडियो के अनुसार थप्पड़ खाने वाले युवक की तबीयत बिगड़ जाती है। कुछ लोगों को ये कहते सुना गया कि उसे पैनिक अटैक आ रहा है। फ्लाइट अटेंडेंट पानी पिलाते हैं और उसे शांत रखने की कोशिश करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *