राष्ट्रीय

राधे-राधे बोलने पर मासूम को सज़ा? दुर्ग में नर्सरी छात्रा के मुंह पर टेप, प्रिंसिपल अरेस्ट

डेस्क :छत्तीसगढ़ के दुर्ग में राधे-राधे कहने पर नर्सरी की साढ़े तीन साल की छात्रा के मुंह पर टेप चिपकाने और पिटाई के आरोप में स्कूल की प्राचार्य गिरफ्तार की गई हैं। यह हैरान कर देने वाली घटना ‘मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल’ में घटी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित रूप से राधे-राधे कहने पर नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली साढ़े तीन वर्षीय छात्रा को पीटने और उसके मुंह पर टेप चिपकाने के लिए पुलिस ने स्कूल की प्राचार्य को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता प्रवीण यादव की शिकायत पर पुलिस ने नंदिनी नगर थानाक्षेत्र के बागडुमर इलाके स्थित ‘मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल’ की प्राचार्य ईला ईवन कौलविन को गिरफ्तार कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *