ये भी साबित नहीं हुआ कि जिस बाइक में ब्लास्ट हुआ, वो साध्वी प्रज्ञा के नाम थी। ये भी साबित नहीं हुआ कि कर्नल पुरोहित ने बम बनाया था।
29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए धमाकों में 6 लोगों की मौत हुई थी। 101 लोग घायल हुए थे। धमाकों के पीछे हिन्दू राइट विंग से जुड़े लोगों का हाथ होने की बात सामने आई थी।
इस केस में BJP की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा, कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर धर द्विवेदी आरोपी थे।
