डेस्क :शेड्यूल एच भारत में दवाओं की एक सूची है जिसे केवल चिकित्सक के पर्चे के साथ ही बेचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए रासायनिक इंजेक्शनों की कीमत 1,07,604 रुपये आंकी गई है।
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक जिम ट्रेनर के पास से रक्तचाप बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतिबंधित रासायनिक इंजेक्शनों का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।शेड्यूल एच भारत में दवाओं की एक सूची है जिसे केवल चिकित्सक के पर्चे के साथ ही बेचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए रासायनिक इंजेक्शनों की कीमत 1,07,604 रुपये आंकी गई है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘यह दवा सामान्यतः रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए चिकित्सकीय पर्यवेक्षण में दी जाती है, लेकिन हाल के वर्षों में बॉडी बिल्डरों द्वारा इसे प्रदर्शन क्षमता बढ़ाने और उत्तेजना के लिए दुरुपयोग किया जाने लगा है। बिना निगरानी के इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।’’
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दवा न केवल अवैध रूप से आयात की गई थी, बल्कि बिना किसी चिकित्सकीय निगरानी के बेची जा रही थी। उन्होंने बताया कि जिम ट्रेनर को हिरासत में लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के तहत (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्यों से संबंधित है) और साथ ही औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई
