डेस्क :जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके के जंगलों में सेना के शीर्ष पैरा कमांडो ने सोमवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के कथित मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को मार गिराया, जिसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को श्रीनगर में एक मुठभेड़ में कथित मास्टरमाइंड सुलेमान शाह उर्फ हाशिम मूसा को ढेर करके पहलगाम हमले का बदला लिया। ऑपरेशन महादेव नाम से चलाया गया यह सावधानीपूर्वक नियोजित अभियान जम्मू-कश्मीर के दाचीगाम के पास हरवान के जंगलों में तीन आतंकवादियों के मारे जाने के साथ समाप्त हुआ
