डेस्क :उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अवसानेश्वर महादेव मंदिर के बाहर सोमवार तड़के मची भगदड़ में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 32 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बिजली का तार टिन शेड पर गिर गया, जिससे कई लोगों को करंट लग गया।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अवसानेश्वर महादेव मंदिर के बाहर सोमवार तड़के मची भगदड़ में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 32 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बिजली का तार टिन शेड पर गिर गया, जिससे कई लोगों को करंट लग गया। सावन के तीसरे सोमवार को दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे। मृतकों में से एक की पहचान लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुरा गाँव के 22 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है। दूसरे व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई।
