राष्ट्रीय

झारखंड में अटल क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा किया, भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा, बताया ध्रुवीकरण का खेल

डेस्क :झारखंड में हेमंत सरकार ने अटल मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लीनिक कर दिया है, जिस पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान और वोट बैंक की राजनीति के लिए ध्रुवीकरण का खेल बताया है। यह नाम बदलने का फैसला राज्य की राजनीति में गरमागरम बहस का केंद्र बन गया है।
झारखंड सरकार द्वारा राज्य में अटल मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक करने के फैसले पर भारी विवाद छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे वोट बैंक की राजनीति के लिए किया गया कदम बताया है। राज्य में लगभग 140 अटल मोहल्ला क्लीनिक सक्रिय हैं और ये लोगों को मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं। ये क्लीनिक पिछली भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए थे, और अब झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने इनका नाम बदल दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *