उत्तर प्रदेश

उप्र : जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से दो किशोरों की मौत

डेस्क :सीओ ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों ने बृहस्पतिवार तड़के तलाशी अभियान शुरू किया। हर्षित का शव सुबह जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर के पास बरामद किया गया।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हनुमान घाट पर गोमती नदी में नहाते समय दो लड़कों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवेश कुमार ने बताया कि हर्षित कुमार माली (15) और उसका दोस्त जुहैब (15) नदी में नहाने गए थे तभी वे गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गए। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनके कपड़े नदी के घाट पर पाये जाने पर उनके डूबने की आशंका पैदा हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *