डेस्क :राबड़ी देवी ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा में तेजस्वी यादव को नुकसान पहुँचाने की साजिश रची जा रही है। जेडीयू और बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन पार्टियों द्वारा तेजस्वी की चार बार हत्या की कोशिश की गईराजद नेता राबड़ी देवी ने शुक्रवार को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे तेजस्वी यादव की जान को खतरा है और हाल के दिनों में उनकी हत्या की चार बार कोशिश की गई। राबड़ी देवी ने बिहार विधानसभा के बाहर कहा कि उनकी जान लेने की कोशिश की जा रही है। तेजस्वी की जान को खतरा है। जेडीयू और बीजेपी के अलावा कौन साजिश रचेगा। राबड़ी देवी ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा में तेजस्वी यादव को नुकसान पहुँचाने की साजिश रची जा रही है। जेडीयू और बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन पार्टियों द्वारा तेजस्वी की चार बार हत्या की कोशिश की गई
