राष्ट्रीय

Ullu, ALTT समेत 24 ऐप्स पर लगा बैन ! अश्लील कंटेंट दिखाने का आरोप

डेस्क : केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट परोसने वाले कई पॉपुलर ऐप्स पर बड़ी कार्रवाई की है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने उल्लू (Ullu), ऑल्ट (ALTT), बिग शॉट्स (Big Shots) और मूडएक्स (MoodX) समेत 24 ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. इन पर ‘सॉफ्ट पोर्न’ जैसा कंटेंट दिखाने का आरोप है.

सरकार के अनुसार, ये सभी प्लेटफॉर्म्स ऐसा कंटेंट दिखा रहे थे जो अश्लील, अभद्र और भारतीय कानूनों के खिलाफ था. मंत्रालय ने देश की सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों (जैसे Jio, Airtel, Vodafone Idea) को निर्देश जारी किए हैं कि वे इन प्लेटफॉर्म्स को तुरंत ब्लॉक कर दें ताकि भारत में कोई भी इन्हें इस्तेमाल न कर सके.

यह फैसला कई कानूनों के उल्लंघन के आधार पर लिया गया है, जिनमें शामिल हैं:

आईटी एक्ट, 2000 (धारा 67 और 67A): यह कानून इंटरनेट पर अश्लील या यौन रूप से स्पष्ट सामग्री को दिखाने या फैलाने से रोकता है.

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (धारा 294): यह कानून सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकतें करने या गाने पर रोक लगाता है.

स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम, 1986: यह कानून विज्ञापनों या किसी भी मीडिया में महिलाओं को गलत या अभद्र तरीके से दिखाने पर प्रतिबंध लगाता है.
किन ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगा है बैन?
जिन ऐप्स और वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनकी सूची इस प्रकार है:

ALTT

ULLU

Big Shots App

Desiflix

MoodX

Kangan App

Bull App

Jalva App

Wow Entertainment

Look Entertainment

Hitprime

Feneo

ShowX

Sol Talkies

Adda TV

HotX VIP

Hulchul App

NeonX VIP

Fugi

Mojflix

Triflicks

Boomex

Navarasa Lite

Gulab App

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *