बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव बहिष्कार करेगा विपक्ष? वोटर लिस्ट रिवीजन पर तेजस्वी ने फोड़ा बॉयकॉट बम

डेस्क :तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले मतदाता सरकारें चुनते थे, लेकिन अब सरकारें मतदाताओं को चुन रही हैं। यह चुनाव आयोग के ज़रिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के कल के प्रेस नोट में कहा गया है कि 52-55 लाख मतदाता (अपने पते पर) अनुपस्थित पाए गए।
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक संकट के और तेज़ होते जाने के बीच, विपक्ष के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने संकेत दिया है कि विपक्ष आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने पर विचार कर सकता है। विपक्ष द्वारा संभावित बहिष्कार के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, तेजस्वी ने कहा कि इस पर भी चर्चा हो सकती है। हम देखेंगे कि जनता क्या चाहती है और सबकी क्या राय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *