डेस्क :अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं और तलाश अभियान आसपास के क्षेत्रों तक बढ़ा दिया गया है लेकिन घना जंगल और दुर्गम इलाका सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ है।
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों ने घने जंगल में छिपे आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाने के लिए सोमवार को तलाश अभियान फिर से शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
