डेस्क :पुलिस ने बताया कि उनके पास से 100 से अधिक गोला-बारूद बरामद किए गए। सुरक्षा बल दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाश अभियान चला रहे हैं।
मणिपुर के इंफाल पूर्व और काकचिंग जिलों से सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
