राष्ट्रीय

किस देश के लड़ाकू विमान गिरे हैं? ट्रंप ने नहीं बताया फिर भी राहुल ने सवाल उठाया, BJP का जोरदार जवाब आया

डेस्क :ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई को हुई थी और इस ऑपरेशन को 10 मई को रोक दिया गया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारत की वायु सेना ने जो क्षमता दिखाया था उसकी स्टडी दुनियाभर के देश कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर हुआ था। जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाहे बगाहे क्रेडिट लेने के लिए चले आते हैं। हालांकि भारत की तरफ से लगातार इसका खंडन भी किया जाता रहा है। लेकिन ट्रंप कहा मानने वाले हैं। उन्होंने एक बार फिस से सीजफायर की बात दोहराई। इसके साथ ही एक और बड़ा दावा करते हुए कह दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान पांच लड़ाकू विमान गिराए गए। हालांकि, ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि किस देश के लड़ाकू विमान गिरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *