अन्य

IIT खड़गपुर में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, इस साल का चौथा मामला

डेस्क : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर परिसर में शुक्रवार को बी.टेक. के चौथे वर्ष के एक छात्र को उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका पाया गया। जनवरी के बाद से परिसर में यह चौथा अप्राकृतिक मौत का मामला है। संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रीतम मंडल (21) को परिसर के राजेंद्र प्रसाद हॉल छात्रावास भवन में उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया। कोलकाता का रहने वाला यह छात्र गुरुवार रात भोजन के बाद अपने कमरे में चला गया था और उसके व्यवहार में कोई असामान्यता नहीं थी, ऐसा उसके एक छात्रावास साथी ने बताया। आईआईटी खड़गपुर के अधिकारी ने बताया कि बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर, सुबह परिसर स्थित चौकी पर तैनात पुलिस ने संस्थान के सुरक्षा गार्डों के साथ दोपहर के करीब दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से लटका पाया। अधिकारी ने बताया कि छात्र के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *