डेस्क :संसद के मानसून सत्र से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की एक रणनीतिक बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, मनोहर लाल खट्टर, एल. मुरुगन, अर्जुन राम मेघवाल और सीआर पाटिल शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने आगामी संसद सत्र से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सोमवार से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे
