डेस्क :दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) शुक्रवार को आधिकारिक रूप से विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) से अलग हो गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि आप अब विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं है और सोमवार से शुरू होने वाले संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले होने वाली गठबंधन की बैठक में भी भाग नहीं लेगी। सिंह ने कहा कि इंडिया ब्लॉक का गठन केवल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए किया गया था और पार्टी ने उसके बाद के सभी विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़े हैं। आप और कांग्रेस ने 2024 का लोकसभा चुनाव दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के तहत मिलकर लड़ा था। हालाँकि, दोनों पार्टियाँ हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़े
