दरभंगा (नासिर हुसैन)। भाजपा नेता सह समाजसेवी डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला के कार्यालय पर भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली एवं देश के दानवीर उद्योगपति रतन टाटा के जन्मदिवस के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा सह कोषाध्यक्ष मनीष खटीक, भाजपा प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ट पिन्टू महासेठ, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति कन्हैया महतो, सदर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार झा राजूजी, नगर मीडिया प्रभारी पृथ्वी कुमार चौधरी, पंडित राहुल कुमार मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अविनाश कश्यप आदि मौजूद थे। इस मौके पर डॉ. शुक्ला ने कहा कि हमने देश के दो अनमोल रत्नों को खोया है जो देश के लिए अपूरणीय क्षति है। अगर यह दोनों अनमोल रत्न आज होते तो देश और आगे की ओर बढ़ता जाता। इनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी है।
