राष्ट्रीय

अलीगढ़ के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बस की ट्रक से टक्कर में दो मरे, 29 घायल

डेस्क :टप्पल थाना अंतर्गत आगरा-दिल्ली यमुना एक्सप्रेवे पर बृहस्पतिवार सुबह एक निजी डबल डेकर बस की एक चलते ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गएअधिकारियों ने कहा कि मृतकों में बस का चालक भी शामिल है। बस कानपुर से दिल्ली जा थी। दुर्घटना में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बस के चालक की आंख लगने से बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय दोनों वाहन समान दिशा में जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *