डेस्क :शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। यह मुलाकात विधान परिषद के सभापति राम शिंदे के कार्यालय में हुई। उनकी मुलाकात लगभग 20 मिनट तक चली। शिवसेना (यूबीटी) ने बताया कि उद्धव ठाकरे ने आज महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से एमएलसी अध्यक्ष के कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें महाराष्ट्र में तीसरी भाषा के विचार और हिंदी थोपने का विरोध करने वाले समाचार लेखों का एक संग्रह दिया
