राष्ट्रीय

असम में छह करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार

डेस्क :असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि बुधवार को कछार जिले में छह करोड़ रुपये मूल्य की याबा गोलियां बरामद कर पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मादक पदार्थ के खिलाफ अथक प्रयास। विश्वसनीय सूचना के आधार पर कछार पुलिस ने सिलचर में मादक पदार्थ रोधी अभियान के तहत पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को रोका, जिसमें याबा की 20 हजार गोलियां बरामद हुई और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये मादक पदार्थ छह करोड़ रुपये मूल्य के थे।’’

उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। याबा का थाई में अर्थ होता है मदहोश करने वाली दवा। यह देश में प्रतिबंधित है क्योंकि इसमें मेथामेफ्टामाइन (नियंत्रित पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-2 का पदार्थ) और कैफीन होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *