डेस्क :अपनी बंगाली पहचान का राग अलापते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बारिश में भीगते हुए भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ कोलकाता में एक विशाल विरोध मार्च निकाला। कोलकाता के मध्य में आयोजित यह विरोध मार्च एकता का भी प्रदर्शन था क्योंकि इसमें अभिषेक बनर्जी सहित सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सभी शीर्ष नेता शामिल हुए। लगातार बारिश के बीच तृणमूल सुप्रीमो और अन्य नेताओं के तीन किलोमीटर लंबे रास्ते पर बीजेपी, छी छी (शर्म करो बीजेपी) के नारे गूंज रहे थे। लगभग 1,500 पुलिसकर्मी पूरे रास्ते पर पहरा दे रहे थे। रैली के बाद, ममता ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र को चुनौती दी कि वह उन्हें डिटेंशन कैंप में डाल दे
