राष्ट्रीय

चमोली में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा

डेस्क :चमोली की एक जिला अदालत ने एक साल पहले सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के एक दोषी को मंगलवार को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। चमोली के जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह ने दोषी अशोक महतो पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगायाविशेष लोक अभियोजक मोहन पंत ने पीटीआई को बताया कि जोशीमठ में रहने वाली पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पिछले साल 25 जून को दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नेपाली मूल के महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया था और आरोप सिद्ध होने के बाद महतो को इस मामले में मंगलवार को सजा सुनाई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *