डेस्क :ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और क्रू की आज वापसी पर कांग्रेस नेता उदित राज ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब पहले राकेश शर्मा को भेजा गया था, तब एससी, एसटी, ओबीसी के लोग इतने पढ़े-लिखे नहीं थे। इस बार, मुझे लगता है कि दलित को भेजने की बारी थी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि नासा ने कोई परीक्षा ली और फिर चयन हो गया। शुक्ला जी की जगह किसी भी दलित या ओबीसी को भेजा जा सकता था
