डेस्क :राष्ट्रीय राजधानी के विकासपुरी में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को कथित तौर पर विकासपुरी में हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह के एक करीबी सहयोगी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का कॉल आया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली में तैनात हेड कांस्टेबल को दो बार फोन कॉल आई, जिसके बाद आठ जुलाई को विकासपुरी पुलिस थाने में धारा 308 (4) (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया गया।
