राष्ट्रीय

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में बांग्लादेश के दो नागरिक मणिपुर से गिरफ्तार

डेस्क :बांग्लादेश के दो नागरिकों को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने के आरोप में मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दीएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से सीमा पार करने में उनकी मदद करने वाले दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर, सीमा सुरक्षा बल और मेघालय पुलिस की संयुक्त टीम ने शिलांग के पास मावलाई बाईपास पर गुवाहाटी जा रही एक कार को रोका और उसमें सवार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान वैध दस्तावेज दिखाने में विफल रहने पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध रूप से सीमा पार करने में उनकी मदद करने वाले दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारों की गुवाहाटी जाने की योजना थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *