डेस्क : दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ की रिलीज पर तब तक के लिए रोक लगा दी है जब तक कि केंद्र सरकार जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा दायर उस पुनरीक्षण आवेदन पर फैसला नहीं ले लेती, जिसमें सीबीएफसी द्वारा फिल्म के सर्टिफिकेट को चुनौती दी गई है। यानी अब साफ है कि ‘उदयपुर फाइल्स’ फिलहाल कल 11 जुलाई को रिलीज नहीं हो रही है।
