राष्ट्रीय

ED ने छांगुर बाबा पर कसा शिंकजा, 100 करोड़ से अधीक की संपत्ति की होगी जांच

डेस्क :उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण रैकेट के कथित मास्टरमाइंड छांगुर बाबा पिछले हफ़्ते आतंकवाद निरोधी दस्ते द्वारा गिरफ़्तार किए जाने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ़्तार में आ गया है। ईडी ने छांगुर बाबा (असली नाम जलालुद्दीन) और उसके करीबी सहयोगियों के ख़िलाफ़ अपनी जाँच तेज़ कर दी है, ताकि कथित तौर पर संदिग्ध तरीकों से जुटाई गई 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति की जाँच की जा सकेप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 जुलाई को जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की, जिस पर धर्मांतरण, विदेशी धन के दुरुपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा व सांप्रदायिक सद्भाव के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों का आरोप है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के अपराधों की जाँच शुरू की है और जानकारी जुटाई है कि उसके पास 40 बैंक खातों में 106 करोड़ रुपये की धनराशि है, जो मुख्य रूप से मध्य पूर्व से प्राप्त हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *