राष्ट्रीय

उन्हें अपने माता-पिता के शासनकाल को देखना चाहिए, तेजस्वी यादव पर ललन सिंह का पलटवार

डेस्क :आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने पलटवार किया है। ललन सिंह ने साफ तौर पर कहा कि तेजस्वी यादव के बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या सीएम को किसी घटना पर कार्रवाई करनी चाहिए या उस पर बोलना चाहिए? उन्हें अपने माता-पिता के शासनकाल को देखना चाहिए, जब संगठित अपराध, अपहरण और नरसंहार होता था। हर जगह घटनाएं होती हैं, लेकिन आज उसके बाद तुरंत कार्रवाई होती है और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता हैललन सिंह ने दावा किया कि गोपाल खेमका हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार हैं। लालू यादव के कार्यकाल में क्या कार्रवाई हुई? आज बिहार की सड़कों पर आधी रात को भी लोग निकल सकते हैं। 20 साल के कार्यकाल में नीतीश कुमार ने एसपी को फोन तक नहीं किया, वो सिर्फ डीजीपी को निर्देश देते हैं, जबकि लालू यादव सिपाही और इंस्पेक्टर से भी बात करते थे। उनके शासन में राज्य प्रायोजित अपराध होता था।

तेजस्वी यादव ने बिहार में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुएरविवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन में राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है औरपिछले कुछ दशकों में राज्य में 65,000 हत्याएं हुई हैं। कथित तौर पर भाजपा से जुड़े खेमका की शुक्रवार रात 11:40 बजे गांधी मैदान इलाके में अपने घर के बाहर कार से उतरते समय एक अज्ञात हथियारबंद हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *