राष्ट्रीय

वन महोत्सव 2025 के तहत तेलंगाना में लगाए जाएंगे 18 करोड़ पौधे : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

डेस्क :मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना सरकार ने वन महोत्सव 2025 के तहत 18 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना कृषि विश्वविद्यालय में वन महोत्सव 2025 के कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को याद किया और लोगों से अपने बच्चों के नाम पर भी पौधे लगाने का आग्रह कियाआधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार रेड्डी ने कहा, यदि हम प्रकृति का ध्यान रखेंगे तो प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि यदि लोग पेड़ों का पालन-पोषण अपने बच्चों की तरह करें, तो तेलंगाना पूर्णतः हरित क्षेत्र बन सकता है।

रेड्डी ने कहा कि जनता की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से 60 टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे, ताकि विधान मंडलों में महिलाओं के आरक्षण को लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *