कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक मंदिर में मेले के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली के बेटे संतोष जारकीहोली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह घटना कथित तौर पर बेलगावी जिले के गोकक शहर में लक्ष्मी देवी मंदिर उत्सव के दौरान शनिवार को हुई.
