राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ : बस्तर में एनकाउंटर, 30 नक्सली ढेर

डेस्क : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के बॉर्डर (Narayanpur-Dantewada district border) में शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता (Big success for security forces) मिली। सुरक्षाबलों के जवानों ने मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार, मारे गए नक्सलियों के पास से जवानों को बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक हथियार भी मिले हैं। नक्सलियों के पास एके 47 भी बरामद हुई है। फिलहाल इलाके के सर्चिंग अभियान जारी है। ऑपरेशन में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

एनकाउंटर की पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजे नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने अब तक सात नक्सलियों के शव, एके 47 और एसएलआर समेत कई अन्य हथियार बरामद किये हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।

जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ में 2 घंटे से रुक-रुककर फायरिंग हो रही थी। इसके बाद जब फायरिंग पूरी तरह रुकी तो सुरक्षा बल के जवानों ने सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान चलाया तो नक्सलियों के शव बरामद हुए। नक्सलियों के पास से ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की एक दिन पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से जवानों को नक्सलियों की सूचना मिली थी उसके बाद जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर भेजा गया था। शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय भी बस्तर दौरे पर हैं। सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थें। सीएम ने दंतेवाड़ा में कई सौगातें दी थीं। दंतेवाड़ा पहुंचने के साथ ही सीएम विष्णुदेव साय वे मां दंतेश्वरी के दर्शन किए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *