डेस्क :चीन भारत को एक झटका देने की तैयारी में बैठा था। ये उम्मीद कर रहा था कि भारत को वो परेशान कर देगा। भारत की बड़ती हुई रफ्तार को वो रोक सकता है, जिनपिंग को इस बात का गुमान हो उठा था। लेकिन भारत ने चीन के इस गुरुर को तोड़कर रख दिया है। भारत के एक फैसले ने चीन के साथ साथ अमेरिका को भी तगड़ा जवाब दिया है। खासतौर से चीन को ये बताया है कि हम तुम्हारे भरोसे नहीं हैं, बल्कि तुम हमारे भरोसे बैठे हुए हो। दरअसल, रेयर अर्थ मिनिरल्स के बारे में तो आपने सुना ही होगा। नहीं सुना तो बेसिक क्लियर कर देते हैं ये 17 तत्वों का एक समूह है, जिनमें लैंथेनाइड्स, स्कैंडियम और येट्रियम शामिल हैं। ये तत्व तकनीकी, औद्योगिक और उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें लिथियम भी आता है। लिथियम का इस्तेमाल इन दिनों बैट्री में होता है। हमारे यहां एक चलन इन दिनों बहुत तेजी से बड़ रहा है। हम ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं
