स्थानीय

दरभंगा : ‘चन्द्रगुप्त साहित्य महोत्सव’ के लिए सात अक्टूबर को संस्कृत विवि में होगा भूमि पूजन

18 को कुलाधिपति करेंगे उद्घाटन

तीन दिवसीय चन्द्रगुप्त साहित्य महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर

दरभंगा। तीन दिवसीय आयोजित होने वाले चन्द्रगुप्त साहित्य महोत्सव के लिए सात अक्टूबर को संस्कृत विश्वविद्यालय के क्रीड़ा मैदान में भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। इसमें संघ परिवार के वरिष्ठ अधिकारी सहित कई विशिष्ट व्यक्ति शिरकत करेंगे।
आयोजक परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों को भी आमंत्रण पत्र दिया। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकान्त ने बताया कि संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हाल में आयोजित चन्द्रगुप्त साहित्य महोत्सव 18 से 20 अक्टूबर तक कई सत्रों में जारी रहेगा। महोत्सव का उद्घाटन 18 अक्टूबर को कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के करकमलों द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे होना है। इसको लेकर तैयारी जोरों पर है।

सात सदस्यीय कमेटी गठित

महोत्सव की सफलता के लिए कार्यक्रम के सह संयोजक राजेश कुमार झा के समन्वयन में सात सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में संस्कृत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ. शिवलोचन झा, कुलसचिव प्रो. ब्रजेश पति त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश कुमार झा,सी.सी.डी.सी. डॉ. दिनेश झा, विकास पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार झा, भू-सम्पदा पदाधिकारी डॉ. उमेश झा, सहायक प्राचार्य डॉ. रामसेवक झा शामिल किए गए हैं। कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय के आदेश पर गठित यही कमेटी सहसंयोजक से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम में सहयोग करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *