राष्ट्रीय

MP : जबलपुर में BJP नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार !

डेस्क : मध्य प्रदेश में जबलपुर पुलिस ने BJP नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को सेक्स रैकेट चलाने में गिरफ्तार किया है। एक युवती का आरोप है कि वो नौकरी की तलाश में जबलपुर आई थी। अतुल और उसके साथी शीतल दुबे ने उसे होटल में रुकवाया। फिर मोटी कमाई का झांसा देकर सेक्स रैकेट में धकेल दिया।

ये दोनों होटल आने वाले कस्टमर से 2 से 5 हजार रुपए तक लेते थे। इसके बदले युवती को बहुत कम पैसा देते थे। अब ये युवती किसी तरह होटल से भाग निकली और पुलिस से कंप्लेंट की। पुलिस ने फौरन होटल पर छापा मारकर सरगना को पकड़ लिया।

पुलिस जांच में पता चला है कि इस होटल में असम, वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम से भी लड़कियां आती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *