स्थानीय

उपमहापौर नाजिया हसन पर दर्ज हो प्राथमिकी, पद से किया जाए बर्खास्त : भाजपा दरभंगा जिलाध्यक्ष

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में नाजिया हसन का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

दरभंगा : सोशल मीडिया पर आरएसएस पर किए गए गलत टिप्पणी के विरोध में शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में नाजिया हसन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने कहा कि दरभंगा नगर निगम की उपमहापौर साहिबा जो संवैधानिक पद पर हैं और उन्होंने असंवैधानिक टिप्पणी करते हुए आरएसएस जैसे विश्वव्यापी संगठन को पाकिस्तान से जोड़ा है जो यह परिलक्षित करता है कि उपमहापौर साहिबा ने देशद्रोही संगठन से मिलकर इस प्रकार का असंवैधानिक वक्तव्य दिया है। आरएसएस वसुधैव कुटुंबकम् की बात करता है एवं पाकिस्तानी जेहादी भारत में अलग भारत की मांग करता है। उनका यह बयान देशद्रोही संगठन से जुड़ाव का संकेत देता है एवं उनके द्वारा दिये गये बयान से सामाजिक सौहार्द को खतरा है। प्रशासन उनके बयान पर संज्ञान लेते हुए उनपर प्राथमिकी दर्ज करे एवं संवैधानिक पद से बर्खास्त करें।

इस अवसर पर सोनी पूर्वे, सपना भारती, मीरा मेहता, संगीता साह, रंजू मिश्रा,bरेखा भारती, मुकेश महासेठ, विकास रजक, सुजीत मल्लिक, बालेन्दु झा, बबलू पंजियार, संतोष पोद्दार, श्रवण महतो, संगीत शाह, पृथ्वी कुमार, दीपक कर्मा,विशाल महासेठ,रमण कुमार,राकेश झा, अभिषेक मोनू, प्रदीप मंडल, भोजन पाठक, सौरभ ओझा, सौरभ सुमन, सतीश साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी मुकुंद चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, दरभंगा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *