स्थानीय

दरभंगा : बाढ़ प्रभावित इलाकों में तेज हुआ राहत कार्य

28 हजार 447 से अधिक लोगों को कराया जा रहा भोजन

दरभंगा : जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि दरभंगा जिला के किरतपुर प्रखंड के झगरुआ तरवाड़ा, नरकटिया भंडरिया, कुबौल ढांगा, खैसा जमालपुर, जमालपुर, झगरुड़ा, किरतपुर,रसियारी साथ ही गौड़ाबौराम प्रखंड के आधारपुर, गौड़ामानसिंह, बौराम बघरासी, मानसरा तथा घनश्यामपुर प्रखंड के बुढैप इनायतपुर,लगमा एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के ईटहर, उजवा सिमरटोका, तिलकेश्वर, सुघराईन,भिंडुआ एवं उसरी पंचायत बाढ़ प्रभावित हो गया है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 25 स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है, जिनमें कुल 28 हजार 447 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह-शाम भोजन करवाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए 99 निःशुल्क नावों का परिचालन करवाया जा रहा है।

बाढ़ प्रभावित निष्क्रमित आबादी के बीच अब तक 06 हजार 410 पॉलीथिन शीट्स का वितरण करवाया गया है। 04 हजार 350 बाढ़ राहत शिविर में रह रहे हैं।
जिलाधिकारी राजीव रौशन ने सभी संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर निष्क्रमित आबादी के बीच बाढ़ राहत कार्य चलवाने एवं बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि किरतपुर प्रखंड हेतु बाढ़ को लेकर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर-8340567763 है। इसी प्रकार घनश्यामपुर प्रखंड हेतु दूरभाष संख्या-8825375390,6201763242, गौड़ाबौराम प्रखंड हेतु दूरभाष संख्या-8809464647,8977191271 एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड हेतु दूरभाष संख्या-7260001976 है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *