लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां शंख एयरलाइंस के CEO पर अपने ही सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव को घर में बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि CEO अपने बंगले में लिफ्ट का काम एक ही दिन में पूरा करवाना चाहता था. जब कर्मचारी ने काम में असमर्थता जताई, तो गुस्से में आकर उसे रस्सी से बांधकर न केवल पीटा गया, बल्कि पांचवीं मंजिल से उलटा लटकाया गया. इतना ही नहीं, बंगले में मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने भी इंजीनियर की पिटाई में साथ दिया. इस तालिबानी सजा के बाद पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस को शिकायत दी गई है और मामले की जांच जारी है.
