अन्य

‘ इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन को मेडिकल टीम ने दिल्ली रेफर किया, सुबह भयानक कार एक्सिडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए थे मशहूर सिंगर

डेस्क : सोनी के फेमस सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन का आज तड़के सुबह कार एक्सीडेंट हो गया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पवनदीप अपने होमटाउन उत्तराखंड के चंपावत गए थे, जहां से लौटते वक्त मुरादाबाद के पास अमरोह में यह हादसा हो गया।

कार एक्सीडेंट में उनके साथ 2 और लोग घायल हुए हैं, जो उनके साथ कार में मौजूद थे। फिलहाल सिंगर की हालत को देखते हुए उनको दिल्ली रेफर किया गया है। सिंगर के मैनेजर ने एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए उनकी मेडिकल अपडेट दी है।

कैसे हुआ हादसा

सिंगर पवनदीप राजन को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है, उनका आज सुबह कार एक्सीडेंट हुआ था। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए आ रहे थे, तभी अमरोहा के पास उनके ड्राइवर को नींद की झपकी लग गई। तभी कार जाकर सामने हाइवे पर खड़े केंटर से जा टकराई। हादसे में पवनदीप को गंभीर चोटें आई हैं और उनके हाथ और पैर पर कई चोटें आई हैं। पवनदीप राजन का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। 

पवनदीप राजन के मैनेजर ने कहा, ‘सिंगर अपने होमटाउन चंपावत घूमने गए थे और एक्सीडेंट के समय दिल्ली की ओर जा रहे थे। हालांकि हादसे के बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन मैनेजर ने कहा कि राजन को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। उनका अभी इलाज चल रहा है और आगे की देखभाल के लिए उन्हें एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।’

कहाँ हुआ हादसा ? 

सिंगर पवनदीप दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे, क्योंकि उनको गुजरात के अहमदाबाद के लिए फ्लाइट लेनी थी। वहां पर सिंगर का शो था, जिसके लिए वो अपने होमटाउन से दिल्ली की तरफ आ रहे थे। मगर रास्ते में ही अमरोहा के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वो चोटिल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *