दरभंगा : परशुराम जयंती के निमित्त आज शाम 4:00 बजे से रोज दी मेडी सिटी हॉस्पिटल में ब्राह्मण समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक आगामी 30 अप्रैल को होने वाली परशुराम जयंती की सफलता को लेकर की गई। बैठक में मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज के प्रभाकर झा, अरुण झा, डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला, पूर्व डीआईजी अरविंद ठाकुर, पप्पू चौधरी, डॉ. उद्भट मिश्र, डॉ. आमोद कुमार झा, मनोज कुमार भारती, सुनील कुमार मिश्रा, ज्योति कृष्ण झा लवली, अभयानंद झा, हेमंत झा, तरुण कुमार झा, डॉ. केके मिश्र, मीना झा, रंजीत चौधरी, अवधेश कुमार झा, पंकज झा, मनोज झा, राज कुमार झा राजू, बालेंदु झा, राहुल झा, पृथ्वी चौधरी, नवीन कुमार चौधरी, विकास चौधरी, विक्रम झा, सत्यव्रत झा, जय भारद्वाज, कुंदन मिश्र, सत्यम कुमार मिश्र, गोपाल चौधरी, डॉ. केके मिश्र, पंकज झा, आशूतोष झा, माधव झा, जटाशंकर झा सहित विप्र समाज के अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में शामिल लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए तन-मन-धन से परशुराम जयंती को सफल बनाने का संकल्प लिया।
