दरभंगा : परशुराम जयंती के निमित्त आज अपराह्न दो बजे से कैफेटेरिया में ब्राह्मण समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक का 30 अप्रैल को होनेवाली परशुराम जयंती की सफलता को लेकर की गई.
बैठक में ब्राह्मण फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रभाकर झा, परशुराम सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष अरुण झा, डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला, पप्पू चौधरी, फूलबाबू टेक्टरिया, अभयानंद झा, हेमंत झा, सुजीत चौधरी, रंजीत चौधरी, संजीव कुमार झा, अवधेश कुमार झा, पंकज झा, पं. गिरिधर गोपाल, पारसनाथ चौधरी, अमलेश कुमार झा, मनोज झा, राज कुमार झा राजू, बालेंदु झा, राहुल झा, पृथ्वी चौधरी, झा अविनाश कश्यप, नवीन कुमार चौधरी सहित विप्र समाज के अन्य कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और तन-मन-धन से परशुराम जयंती को सफल बनाने का संकल्प लिया.