डेस्क : पेटीएम के स्कैनर लगाने वाले 24 साल के राज ने सुसाइड कर लिया। इस घटना से 24 घंटे पहले राज की पत्नी सिमरन ने उसकी पूरी फैमिली पर दहेज एक्ट की FIR कराई थी। सिमरन का भाई उसी थाने में कांस्टेबल है। आरोप है कि कांस्टेबल ने जीजा को पीटा और रातभर लॉकअप में रखा।
किसी तरह राज थाने से छूटा, घर गया और फांसी लगा ली। अब सिमरन की पूरी फैमिली पर उत्पीड़न का केस दर्ज हो गया है। मामला UP के जिला बरेली का है। एक साल पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी।