उत्तर प्रदेश

शर्मनाक! ताजमहल घूमने आई विदेशी पर्यटक से सेल्समैन ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डेस्क:उत्तर प्रदेश आगरा के ताजमहल को देखने के लिए रोजाना हजारों पर्यटक देश विदेश से पहुंचते है. कई बार पर्यटकों के साथ ऐसी हरकत होती, जिसके कारण आगरा शहर का नाम खराब हो जाता है. ऐसी ही एक घटना सामने आई है. यहांपर चेक रिपब्लिक की 30 साल की एक विदेशी महिला ताजमहल घूमने के लिए पहुंची थी. इस महिला को देखकर सेल्समैन ने गंदे गंदे इशारे किए और छेड़छाड़ की.

बताया जा रहा है की इस सेल्समैन ने इस महिला को देखकर अपनी पैंट की जिप खोल दी और फिर प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए महिला को देखकर अश्लील इशारे करने लगा. इस घटना के बाद महिला काफी डर गई और उसने पुलिस स्टेशन में जाकर इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *