प्रादेशिक

पटना : राहुल गांधी का ‘फर्जी’ PA गिरफ्तार ! 20 लाख में दे रहा था कांग्रेस में बड़ा पद !

डेस्क : राहुल गांधी का पीए बन टिकट दिलाने का झांसा देने वाले रजत कुमार को पुलिस ने पटना के एक होटल लेमन ट्री से गिरफ्तार किया है। रजत हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। वह राहुल गांधी का पीए कनिष्क सिंह बनकर बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उन तमाम राज्यों में कांग्रेसी नेताओं को फोन करता था जहां चुनाव होने वाला है। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी को पद दिलाने के लिए पैसे की डिमांड करता था। रजत के साथ मुख्य सरगना गौरव शर्मा भी रहता था, लेकिन गौरव शर्मा मौके से फरार हो गया है और अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

बता दें कि रजत कुमार राहुल गांधी का पीए बनकर बिहार में टिकट दिलाने का झांसा दे रहा था और कई लोगों को उन्होंने ठगने का भी काम किया है। ठगी के शिकार हुए कांग्रेस के नेता प्रवीण कुशवाहा ने पुलिस में शिकायत लिखवाई की उनसे 2 लाख रुपए रजत कुमार और गौरव शर्मा ने ठग लिया है। उसके बाद गांधी मैदान की पुलिस एक्टिव हुई और रजत कुमार को लेमन ट्री होटल से गिरफ्तार किया गया।

रजत कुमार और गौरव शर्मा दोनों मिलकर लगातार बिहार के कई कांग्रेसी नेताओं को टिकट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के लिए फोन कर रहा था। रजत कुमार और गौरव शर्मा दोनों पटना के होटल लेमन ट्री में रुके हुए थे और लगातार कांग्रेस के नेताओं से रकम की मांग कर रहे थे, लेकिन पहले ही दिन कांग्रेस के नेता प्रवीण कुशवाहा को कॉल किया तो वह वहां पहुंचे प्रवीण कुशवाहा से 2 लाख रुपए की ठगी इन लोगों ने कर ली।

प्रवीण कुशवाहा को कुछ देर के बाद उन्हें लगा कि वह ठगे गए हैं और उसके बाद उन्होंने गांधी मैदान पुलिस को फोन किया और गांधी मैदान थाना के पुलिस दल बल के साथ जब पहुंचे तो क्लियर हो गया कि यह राहुल गांधी का पीए कनिष्क सिंह नहीं बल्कि हरियाणा के सिरसा का रहने वाला रजत कुमार है । उनके साथ और एक और आदमी गौरव शर्मा था लेकिन वह फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार गौरव शर्मा के गिरफ्तारी को लेकर राजधानी पटना में कई जगह छापेमारी कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *