प्रादेशिक

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट हुआ जारी, साक्षी, अंशु और रंजन बने संयुक्त टॉपर

डेस्क : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। इस दौरान टॉपर्स के नाम का भी ऐलान किया गया।

इस साल बिहार में 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीन स्टूडेंट्स ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इनमें समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा का नाम शामिल है। इन तीनों को ही 500 में से 489 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। इनका प्रतिशत 97.8 फीसदी है।

बता दें कि बिहार में इस साल कुल 15.68 लाख छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। इसमें से कुल छात्रों ने यह परीक्षा पास कर ली है। इसमें इतने लड़कों ने यह परीक्षा पास की है जबकि इतनी लड़कियों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *