स्थानीय

दरभंगा : एसएसपी ने किया बिरौल अनुमंडल और थाने का औचक निरीक्षण

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, जगुनाथ रेड्डी ने आज बिरौल अनुमंडल का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बिरौल थाना का भी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – बिरौल, बिरौल थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पदाधिकारी शामिल थे। निरीक्षण के क्रम में आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कुर्की पंजियों का अवलोकन किया गया एवं अवलोकनोपरांत दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में सभी अनुसंधानकर्ता को कांड दैनिक अद्यतन रखने एवं माह सितम्बर/अक्टूबर में निष्पादित होने वाले कांडो को भी चिन्हित कर निष्पादन एवम् कांड दैनिकी कैसे की जाएगी। कांड दैनिकी लिखने में सोओप का अनुपालन हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश गए। थाना के प्रतिवेदित कांडो का समीक्षा की गई। थाना में संधारित सभी तख्ती एवं पंजी को अद्यतन रखने हेतु दिशा निर्देश। सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश। थाना के कार्यों के बटवारा के बिंदु पर सभी पुलिस पदाधिकारी को कार्यों की समीक्षा कर अद्यतन रखने का दिशा निर्देश। वारंटी की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश, शराब बरामदगी हेतु दिशा निर्देश, त्वरित गति से लम्बित कांडो का निष्पादन की दिशा में वारंट, इस्तिहार,कुर्की का निर्देश, महिला हेल्प डेस्क संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई, थाना में नए मकान भवन का निरीक्षण किए, गश्ती के क्रम में विशेष रूप से बैंक/अन्य वित्तीय संस्थाओं की सुरक्षा हेतु दिशा निर्देश, आगामी पर्व दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश। इसके अलावे पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों का रहने का आवास का भी निरीक्षण किया गया एवं थाना कैंपस को भी साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *