ये है UP पुलिस का सब इंस्पेक्टर मोहित राणा। मथुरा जिले में पोस्टिंग है। ट्रेनी महिला दरोगा थाना परिसर में अपने कमरे में आराम कर रही थी। तभी मोहित राणा नशे में धुत होकर रात 12 बजे पहुंचा। महिला दरोगा से छेड़खानी शुरू कर दी। वो चिल्लाई तो धक्का देकर भाग निकला।
केस की जांच करने SP थाने में पहुंचे। उसको CCTV दिखाई, जिसमें वो कमरे में जाता और निकलता दिख रहा है। ये फुटेज देख दरोगा भागने लगा। SP ने पुलिसवालों को दौड़ाकर दरोगा पकड़वाया। वर्दी उतरवाई और लॉकअप में डाल दिया।