अन्य उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद : पुलिस ने की कलश यात्रा रोकने की कोशिश, धक्कामुक्की में फटा BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कुर्ता, विधायक के खिलाफ दर्ज होगी FIR

कलश यात्रा निकल रही थी। सबसे आगे विधायक नंदकिशोर गुर्जर मौजूद थे। दर्जनों पुलिसवाले पहुंच गए। कलश यात्रा रोकने की कोशिश की। लोग नहीं रुके, आगे बढ़ते गए। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। विधायक का कुर्ता फट गया। पुलिस के खिलाफ विधायक धरने पर बैठ गए। समर्थकों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अब बिना अनुमति जुलूस निकालने, सरकारी काम में बाधा डालने की FIR दर्ज कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *